ताखा। ऊसराहार थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर से सोमवार को एक महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी आरती देवी सोमवार सुबह दवाई लेने के लिए कस्बा सरसईनावर गईं थीं, लेकिन देर शाम तक वह घर नहीं लौटीं। देर शाम तक महिला के वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की पर आरती देवी का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुत्र अंकित ने ऊसराहार थाने में जाकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है। महिला की आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। प्रभारी निरीक्षक ऊसराहार बलराम मिश्रा ने बताया कि बेटे की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज किया गया है।