फर्रुखाबाद जिले में मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, गांव गुतासी के मजरा सुल्तानपुर निवासी अरुण कुमार गंगवार की पत्नी गीता देवी (45) सोमवार सुबह करीब तीन बजे खेत में शौच के लिए गई थी।
उसके काफी देर तक घर ना आने पर पुत्र आर्यन और पति ने खेतों की ओर देखा। तब गांव के ही सतीश के खेत में शव औंधे मुंह पड़ा मिला। शव के पास में ही कारतूस का एक खोखा भी पड़ा था। आनन फानन पिता-पुत्र ने वारदात की सूचना पुलिस को दी।
घटना स्थल का एसपी विकार कुमार ने भी जायजा लिया। घटना का आरोप परिजनों पर ही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाने में परिजनों से एसओजी और पुलिस पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है।