फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। अचरा रोड पर लुधैया बिजली उपकेंद्र के पास सामने से आई बाइक की टक्कर से दूसरी बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई। पति सहित तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव गजियापुर निवासी महेंद्र अपनी ससुराल बदायूं जनपद के थाना कलान क्षेत्र के गांव धोबियन नगला से पत्नी निशला(35) को बुलाकर घर जा रहे थे। उनके साथ चचिया ससुर प्रकाश व साले की तीन वर्षीय पुत्री संतोषी भी बाइक पर सवार थीं। अचरा रोड पर लुधैया बिजली उपकेंद्र के पास सामने से आ रही बाइक की टक्कर से चारों सवार घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। वहां पर डॉक्टर ने निशला को देखते ही मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का उपचार जारी है। महिला के चार पुत्री व दो पुत्र हैं। सूचना पर पुलिस सीएचसी पहुंच गई। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें