हॉटस्पॉट की ड्रोन से हो रही निगरानी
- फोटो : amar ujala
कानपुर के हॉटस्पॉट कुली बाजार में कोरोना संक्रमण की चेन तेज गति से बढ़ रही है। रविवार को एस 10 सदस्य के पांच परिजनों के साथ ही लल्लन मस्जिद के पास दूध बेचने वाली महिला की जांच के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव निकली थी। इस महिला के संपर्क में आने से दो लोग और संक्रमित हो गए हैं।
इसमें जिस महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है वह एस 10 सदस्य की सलहज यानी साले की पत्नी है। उम्र 50 साल है, जबकि युवक की उम्र 26 साल है, वह पास में ही रहता है। उधर, एस 10 सदस्य की पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव निकली है। लेकिन उन्हें क्वारंटीन में रखा गया है।
हार्डवेयर व्यापारी पुष्कर सोनकर का कहना है कि क्षेत्र में दहशत और बढ़ गई है। अब लोग जरूरी सामान लेने से भी कतरा रहे हैं। अब तो हम सभी लोग जिला प्रशासन से अधिक से अधिक संख्या में जांच कराने की मांग कर रहे हैं। ताकि सही संख्या पता चल सके।