यूपी के चित्रकूट जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कालोनी लोढ़वारा में गुरुवार की सुबह बकरी घुसने की शिकायत करने पर पड़ोसी ने महिला पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। जिससे महिला गंभीर रूप से झुलस गई। बचाने पुहंचे पति और पुत्र भी झुलस गए।
सूचना मिलते ही एसपी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और महिला समेत तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और मौके से दो आरोपियों को पकड़ा। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
यह दर्दनाक वाकया मुख्यालय से पांच किमी दूर कांशीराम कालोनी लोढ़वारा मेें हुआ। मजदूरी करने वाले श्रीराम ने बताया कि उसके घर में आएदिन पड़ोसी जुम्मन की बकरियां घुस आती हैं।
गुरुवार की सुबह भी कई बकरियां घर में घुसकर गंदगी कर दी तो बकरी को भगाकर पत्नी शीला देवी (40) ने पड़ोसी से इसकी शिकायत करने चली गई। दोनों घर के सदस्यों के बीच गाली-गलौज और मारपीट की नौबत आ गई। इसी बीच आरोपी जुम्मन और उसके साथ मौजूद राजकिशोर त्रिपाठी ने आकर पत्नी पर केरोसिन का गैलन फेंक दिया और माचिस से आग लगा दी।