पारिवारिक कलह से तंग आकर एक 35 वर्षीय महिला ने कमरा बंद कर फांसी लगा ली। इसी दौरान पति ने उसे देख लिया और आनन फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। वहीं उसके परिजनों का कहना है कि मोदी के निर्णय के बाद उनके सामने इलाज के लिए पैसों की समस्या आ रही है।
जालौन कोतवाली के मुहल्ला चुर्खीवाल निवासी वंदना (35) की बुधवार को किसी बात को लेकर पति से बहस हो गई। मामला इतना बढ़ा कि उसने अपने कमरे में लगे हुक से फासी का फंदा बनाकर उसमें झूल गई। लेकिन पति ने देख लिया और उसे फांसी से नीचे उतारकर जिला अस्पताल ले गया। जहां डाक्टर ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया।