फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महिला थानाध्यक्ष ने सिपाही संग रचाई शादी, वायरल हो रही फोटो

Thu, 09 Jun 2022 04:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

इटावा जिले में तैनात थानाध्यक्ष रजनी सिंह के सिपाही नरेंद्र के साथ शादी रचाने की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। रजनी सिंह तेज तर्रार महिला दारोगा मानी जाती हैं।
विज्ञापन
महिला थानाध्यक्ष ने सिपाही संग रचाई शादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में महिला थानाध्यक्ष रजनी सिंह ने सिपाही नरेंद्र सिंह के साथ शादी रचाई। अलीगढ़ के एक गेस्ट हाउस में 6 जून को हुए समारोह में चुनिंदा लोग ही शामिल हुए। इनकी फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही है।

विज्ञापन


रजनी सिंह हाथरस की रहने वाली हैं जबकि नरेंद्र सिंह अलीगढ़ के रहने वाले हैं। नरेंद्र सिंह इस समय सिविल लाइन थाना में तैनात हैं। दोनों के शादी के फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि रजनी सिंह व नरेंद्र सिंह की शादी 6 जून को हो गई है। रजनी 15 दिन की छुट्टी लेकर गई हैं।

नरेंद्र सिंह सिविल लाइन थाना में तैनात हैं। शादी परिवार की सहमति के बाद की गई है। बता दें कि रजनी सिंह तेज तर्रार महिला दारोगा मानी जाती हैं। वह शहर में जसवंतनगर थाने के साथ ही सिविल लाइन थाने में भी रह चुकी हैं। कोरोना काल में उन्होंने स्टेशन बजरिया पर अहम भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें