यूपी के फर्रुखाबाद जिले में एक महिला ने सीएमओ कार्यालय के लिपिक समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अदालत में याचिका दायर की है। इसमें नौकरी दिलाने के बहाने कार्यालय में बुुलाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किए जाने का आरोप लगाया है।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने सीएमओ कार्यालय के लिपिक और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ अदालत में याचिका दायर की है। इसमें कहा कि लिपिक ने आशा कार्यकर्ता की नौकरी दिलाने के लिए 30 अक्तूबर को दिन में करीब तीन बजे कार्यालय में बुलाया था। वह सीएमओ कार्यालय पहुंची।