फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: घर में लटकता मिला महिला का शव, पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 26 Apr 2022 01:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

मसफना गांव में एक महिला का शव उसके घर के अंदर फंदे से लटकता मिला है। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में हरियावा क्षेत्र के मसफना गांव में सोमवार की रात में महिला का शव कमरे में लटकता हुआ मिला। घर पहुंचा पति स्थिति देखकर घबरा गया और शव को नीचे उतारा। इसके बाद मायके पक्ष को सूचना दी और मौके पर पहुंचे महिला के परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने की तहरीर थाने में दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन

बता दें कि 25 वर्षीय शकुंतला का पति संदीप सोमवार रात गांव में एक मुंडन संस्कार में हो रहे नाच देख कर घर लौटा। तभी लगभग 11 बजे घर पहुंचकर अपनी पत्नी को आवाज लगाई। लेकिन जब आवाज पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई, तो वो कमरे में गया। पंखे पर रस्सी से लटकता पत्नी का शव देखकर उसके होश उड़ गए। उसके चिल्लाने पर पहुंचे लोगों ने महिला का शव नीचे उतरा। इसके बाद पति ने अपनी पत्नी के मायके में फोन कर सूचना दी गई।

वहीं, मौके पर पहुंचे शकुंतला के पिता चंद्रशेखर, पुत्र प्यारेलाल निवासी बरेचा थाना मोहम्मदी जिला खीरी ने बताया कि उसकी पुत्री की शादी 2018 में हुई थी। इसके बाद से उसके ससुराल के लोग लगातार दहेज की अतिरिक्त मांग करते रहते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उसकी पुत्री को दहेज के लिए मारकर लटका दिया गया है। इसकी घटना की सूचना थाने में दी गई। 
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सक्सेना ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता की तहरीर पर पति सचिन पुत्र किशोर, ससुर किशोर, सास रेनू समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें