उन्नाव जिले में माखी थाना क्षेत्र के हरदोई-उन्नाव मार्ग पर दोस्तीनगर नहर के पास टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार महिला नीचे गिर गई। टैंकर के कुचलने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद सड़क पर दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णा नगर निवासी शिवकुमार कनौजिया की पत्नी विमला देवी (55) बेटे अनोज के साथ बाइक से हैदराबाद जा रही थी। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर माखी थाना क्षेत्र के दोस्तीनगर नहर के पास पीछे से टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी।
बाइक सवार मां-बेटे सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे टैंकर ने मां के सिर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। राहगीरों ने टैंकर को रूकवा लिया, लेकिन चालक मौके से भाग निकला। हादसे के बाद सड़क पर दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।