इसी बीच वहां सौरभ सिंह व संदीप सिंह आ गए और मारपीट कर मोबाइल फोन गायब कर दिया। महिला का पति बाहर रहता है, उसके लौटने पर शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची। कोतवाल पवन कुमार पटेल ने बताया कि तीनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मामले में तमाम तथ्यों की जांच कर रही है।
शोहदे के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
चिकासी थाना क्षेत्र की युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक सप्ताह पहले पिता चित्रकूट गए थे। 26 अगस्त को घर पर अकेली थी। पड़ोसी महिला घर आई और बाहर बैठे यूनुस व एक अन्य युवक को उसके अकेली होने की जानकारी दे दी।
घर में घुसकर यूनुस ने हाथ पकड़ लिया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह बाहर वह बाहर भागी। वह स्कूल जाते समय फब्तियां कसता है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और कहा है कि मामले की जांच की जा रही है।