फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: किशोर को अगवा कर मांगी थी फिरौती, जंगल से मिला था शव, चार आरोपी गिरफ्तार

Sun, 28 Aug 2022 08:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

मझगवां थाना क्षेत्र में दस दिन पूर्व किशोर को अगवा कर फिरौती मांगी गई थी। लाखों की फिरौती न मिलने पर युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई थी, जिसका शव जंगल में मिला था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में दस दिन पूर्व युवक के अपहरण व हत्या मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीन लाख की फिरौती न मिलने पर युवक की पीट पीट कर हत्या की गई थी। मामले में अभी नामजद तीन आरोपी फरार चल रहे हैं।

विज्ञापन

18 जुलाई को मझगवां थाने के गोहानी गांव के जंगल में नगर के सिकंदरपुरा मोहल्ला निवासी सर्वेश अहिरवार (19) का शव मिला था। मृतक के दादा जगमोहन ने कुल्हैंड़ा के आलोक, बंगरा के जीतेंद्र, गोहानी के भानसिंह उर्फ किल्टा व प्रवेंद्र के खिलाफ फिरौती के लिए अपहरण करने व मारपीट कर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
आरोप है कि चारों ने फिरौती न मिलने पर दो दिन बाद मारपीट कर शव जंगल में फेंक दिया। एएसपी अनूप कुमार ने बताया जांच में सिकंदरपुरा मोहल्ला निवासी प्रेमनारायण उर्फ पीलू उर्फ प्रिंस सोनी, गोहानी के प्रीतम, झांसी के धवारी निवासी चंद्रपाल उर्फ चंदू व सुमेरपुर के पंधरी निवासी लोकेंद्र यादव उर्फ कारतूस के नाम सामने आए।

विज्ञापन

शनिवार को पुलिस ने 15-15 हजार के इनामियां प्रवेंद्र व प्रेमनारायण सोनी को जराखर रोड बाईपास से मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी, जिनके पास से 315 बोर तमंचा व कारतूस मिले। रविवार को पुलिस ने प्रीतम व चंद्रपाल उर्फ चंदू को चरखारी रोड से गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

प्रीतम के कब्जे से 315 बोर तमंचा व कारतूस मिला। पुलिस ने बताया कि चारों अभियुक्तों ने सर्वेश के अपहरण और मारपीट कर हत्या का जुर्म कबूल किया है। बता दें पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाईं थी। पुलिस ने चारों आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें