फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: महिला से छेड़छाड़, आरोपी बोला दिल आ गया...

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कोर्ट में मुकदमे की सुनवाई के लिए गई महिला के बाहर निकलते ही एक आरोपी ने उनसे छेड़छाड़ की। आरोपी बोला तुम पर दिल आ गया है... गायब करवा देंगे, घर वाले ढूंढते रह जाएंगे। पीड़िता ने कोतवाली में दामोदर निवासी राहुल अवस्थी और उसके तीन अज्ञात साथियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। नौबस्ता, केशवनगर में रहने वाली महिला का आरोप है कि 29 जनवरी को वह अपने पति के मुकदमे की सुनवाई के लिए देवर के साथ कोर्ट गई थीं। सुनवाई के बाद 1.45 बजे वह नाश्ता करने जा रहीं थीं तभी सुनसान गली में पीछे से आ रहे राहुल अवस्थी ने छेड़छाड़ की। कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें