फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजाराम हत्याकांड:: पूर्व महामंत्री राकेश तिवारी से फिर होगी पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। अधिवक्ता राजाराम हत्याकांड से जुड़ी जमीन खरीदने के मामले में बार एसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारी राकेश तिवारी से एक बार फिर पूछताछ होगी। सोमवार को पुलिस ने उन्हें नवाबगंज थाने बुलाया था। हालांकि अधिवक्ता ने अस्वस्थता की बात बता थाने आने में असमर्थता जताई। वहीं,पुलिस ने उन्हें दोबारा थाने आने को कहा है। डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि क्यू ब्लॉक शारदानगर निवासी अधिवक्ता मनोज सक्सेना और नवाबगंज के शुक्खूपुरवा नई बस्ती निवासी जितेंद्र कुमार सिंह को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इससे पहले रविवार को दोनों अधिवक्ताओं से करीब नौ घंटे पूछताछ हुई थी। सोमवार को भी दोनों से कई घंटे तक जमीन के एग्रीमेंट से जुड़े मामले के सवाल पूछे गए। डीसीपी ने बताया कि सोमवार को एनआरआई सिटी के लीगल एडवाइजर जयेश शाह से भी पूछताछ की गई है। बताया कि राकेश तिवारी को जल्द ही पूछताछ के लिए दोबारा बुलाया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें