फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तीन बच्चों के साथ लापता हुई महिला, गुमशुदगी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। मायके से ससुराल जाने को निकली महिला तीन बच्चों के साथ लापता हो गई। पिता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है। क्षेत्र के नौधना गांव के मजरा मुलू की मड़ैया निवासी रामऔतार की पुत्री रिंकी (33) पत्नी रजनेश का ससुराल भरथना कोतवाली क्षेत्र के बहारपुरा गांव में है। रविवार को वह तीन दो बेटियों व एक बेटे के साथ मायके आई थी। सोमवार को बच्चों के साथ ससुराल बहारपुरा जाने की बात कहकर निकली थी। उसी के बाद से लापता हो गई। पिता रामऔतार ने बताया कि खोजबीन की गई पर पता नहीं चला। रामऔतार ने बताया उसकी पुत्री व दामाद दिल्ली में रहते हैं। दामाद वहां प्राइवेट नौकरी करता है। पुत्री कुछ दिन पहले ही दिल्ली से ससुराल आई थी। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें