कबाड़ भरा झोला फेंका था नीचे
बता दें, हीरागंज बद्रीप्रसाद का हाता निवासी बिजली मिस्त्री संजय यादव की पत्नी मनीषा (35) सोमवार को अपनी छोटी बहन काजल से घर की दुछत्ती की सफाई करवा रही थी। काजल ने कबाड़ भरा झोला नीचे फेंका तो धमाका हो गया और मनीषा घायल हो गई।
तमंचे को बैलेस्टिक जांच के लिए भेजा
इसके बाद उसकी हैलट में मौत हो गई थी। डॉक्टरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर तमंचा और कारतूस बरामद कर लिया था। साथ ही उस कपड़े को भी बरामद कर लिया, जिससे घटनास्थल पर खून पोंछा गया था। डीसीपी सेंट्रल आरएस गौतम ने बताया कि बरामद तमंचे को बैलेस्टिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। महिला के पति व भाइयों से पूछताछ कर आगे कार्रवाई की जाएगी।