पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के हलधरपुर गांव निवासी महिला को पैदल जाते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे घायल महिला को सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हलधरपुर के रहने वाले प्रेमशंकर उर्फ भूरा की पत्नी प्रेमादेवी (52) इलाज के लिए पैदल भोगनीपुर जा रही थीं। गांव के पास ही मुगल रोड पर अज्ञात वाहन टक्कर मारता हुआ निकल गया।
गंभीर रूप से घायल होने के चलते इलाज के लिए सीएचसी ले लाया गया। जहां डॉ. प्रीती ने मृत घोषित कर दिया। उपनिरीक्षक अरविंद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
दुर्घटना में घायल भाजपा नेता ने दम तोड़ा
पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के महेरा निवासी भाजपा नेता सड़क हादसे में घायल हो गए थे। कानपुर में इलाज के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई।
महेरा निवासी महेश साहू ने बताया कि उनके बड़े भाई बालकराम साहू (45) नौ जून को मुगल रोड से नथुवापुर गांव के सामने बाइक से जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए थे।
जिनको इलाज के लिए पुखरायां से कानपुर ले जाया गया था। जहां इलाज के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई। वह भाजपा के मुक्तानगर मंडल के उपाध्यक्ष थे।