फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक कदम ने छीनीं परिवार की खुशियां: घरेलू विवाद में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत

Mon, 10 Aug 2026 08:14 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

घटना मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के प्रकाश बम्हौरी गांव की है।  महिला की मौके पर मौत हुई। जबकि दोनों बच्चों को जिला अस्पताल महोबा में डॉक्टर ने मृत घोषित किया। 
विज्ञापन
इस कुएं में कूदने से महिला व दो बच्चों की हुई मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू विवाद में सोमवार की शाम महिला ने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। घटना में महिला की मौके पर मौत हो गई जबकि दोनों मासूम बच्चों को जिला अस्पताल महोबा लाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। परिजन घटना के विषय में कुछ भी बताने से कतराते रहे और बिना पोस्टमार्टम कराए ही शवों को घर ले गए।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के प्रकाश बम्हौरी गांव निवासी सुरेश कुशवाहा अपनी पत्नी भागवती (21) व डेढ़ वर्षीय बेटे पुष्पेंद्र कुशवाहा और तीन वर्षीय बेटी संध्या के साथ खेत में मकान बनाकर रहता था। सोमवार की दोपहर घर पर पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद हो गया। कहासुनी होने के बाद पत्नी दोनों मासूम बच्चों को गोद में लेकर घर से निकल गई। कुछ दूरी पर खेत में बने कुएं में भागवती ने दोनों मासूम बच्चों के साथ छलांग लगा दी। आसपास खेतों में मौजूद किसानों ने घटना देखी तो तत्काल पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से तीनों को कुएं से बाहर निकाला लेकिन तब तक भागवती की मौत हो गई। बच्चों की हालत गंभीर होने पर परिजन जिला अस्पताल महोबा लाए। जहां डॉक्टर ने दोनोंं को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि बच्चे खेलते समय कुएं में गिर गए और कोई जानकारी देने से वह बचते नजर आए।
विज्ञापन

एक साथ तीन लोगों की मौत से गांव में मातम का माहौल रहा। उधर, थानाध्यक्ष प्रकाश बम्हौरी श्याम बैन का कहना है कि प्रथम दृष्टया पारिवारिक की बात सामने आई है। घटना की जांच कराई जा रही है। परिजनों व आसपास रहने वाले ग्रामीणों से घटना के विषय में पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें