अस्पताल की इसी खिड़की से कूदी थी महिला
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर में मुरारी लाल चेस्ट अस्पताल में गुरुवार को पहली मंजिल से कूदकर टीबी मरीज कविता (30) ने जान दे दी। 72 घंटे के अंदर यह दूसरी घटना है, जब टीबी मरीज ने अस्पताल से कूदकर जान दी हो। सोमवार को ही औरैया के अमित राजपूत ने पहली मंजिल से कूदकर जान दी थी।
मूलरूप से छत्तीसगढ़ निवासी क्रिस्टो सिंह की बेटी कविता (30) कल्याणपुर स्थित प्रगति सेवा संस्थान के आश्रम में रहती थी। वह डेढ़ महीने पहले ही कानपुर देहात के एक आश्रम से यहां शिफ्ट हुई थी। वह मानसिक रूप से कमजोर थी।
संस्था की प्रभारी कल्पना ने बताया कि बीती 31 मई को कविता की तबीयत खराब हुई तो उसका हैलट में उपचार कराया था। 12 जून को खून की उल्टियां होने पर चेस्ट अस्पताल लाए तो यहां उसे टीबी की पुष्टि हुई।