फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कार सवार महिला ने बाइक में मारी टक्कर, बुजुर्ग गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन






कानपुर। जागेश्वर मंदिर मोड़ के पास तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े होकर बाइक ठीक कर रहे महेश निषाद को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। बनिया पुरवा, ख्योरा कटरी निवासी रोहित निषाद के अनुसार, उनके पिता महेश 21 अक्तूबर की सुबह 9:45 बजे बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। जागेश्वर मोड़ के पास बाइक खराब होने पर वह बाइक रोकर चेक करने लगे। तभी आई तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। कार एक महिला चला रही थी। रोहित ने बृहस्पतिवार को नवाबगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है। (संवाद)




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें