फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुआ गलती का अहसास: दूसरे पति की पिटाई से आहत महिला ने पहले वाले से मांगी मदद, 'घरवाले' ने भी दिखाया बड़ा दिल

Sat, 10 Sep 2022 11:50 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कन्नौज जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसमें दूसरे पति की पिटाई से आहत महिला ने पहले पति से मदद मांगी। पुलिस ने दोनों पतियों से पूछताछ की है और अब कोर्ट में बयान के बाद पुलिस फैसला लेगी।
विज्ञापन
महिला की पिटाई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में पहली शादी से नाखुश महिला ने जान-पहचान के युवक से कोर्ट मैरिज कर ली। जब युवक ने मारपीट की, तो महिला ने तीन बच्चों के साथ जाकर पहले पति के जाकर मदद की गुहार लगाई। पीछे से पहुंचे युवक ने पुलिस को सूचना देकर पत्नी को बंधक बनाने कि शिकायत की।

विज्ञापन

छानबीन में पुलिस के सामने आया कि महिला के दो पति है और दोनों से संतानें भी है। कानपुर देहात निवासी महिला की करीब आठ साल पर्व तालग्राम के बिरियाहार निवासी सरकारी कर्मचारी से शादी हुई थी। शादी के बाद दो संताने भी हुई थी।
पति की अधिक उम्र होने के कारण दो साल पूर्व महिला ने जान-पहचान के युवक से कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद उसे एक और संतान हुई। जब दूसरे पति ने महिला की पिटाई की, तो वह पहले पति के पास पहुंची और घटना की जानकारी की दी।

विज्ञापन

उधर पीछे से पहुंचे दूसरे पति ने डायल 112 पुलिस को फोन कर पत्नी को बंधक बनाने की सूचना दे दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो, दोनों व्यक्तियों ने पत्नी होने का दावा किया। इससे पुलिस सभी लोगों को थाने लेकर पहुंची। तालग्राम थाने में पहुंचे महिला के मायके पक्ष के लोग अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर मामला दर्ज कर किया जाएगा। अभी उनके पतियों से पूछताछ की गई और मामले में महिला के दो पति होने की बात सामने आई है। कोर्ट में दर्ज बयानों के आधार पर कारवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें