मूसानगर। देवराहट थाना क्षेत्र के सेल्हूपुर गांव में एक महिला ने कमरे के अंदर साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोगों ने पहुंचे। इसके बाद सूचना पति को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सेल्हूपुर गांव के अमरचंद ने बताया कि वह नलकूप की बोरिंग मशीन में काम करता है। मंगलवार को वह काम पर गया था। घर में पत्नी आरती (36) और बेटी खुशी (13), बेटा कृष्णा (11) व तीन वर्षीय शिवा थे।
सुबह ग्रामीणों ने सूचना दी कि उसकी पत्नी ने कमरे में साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी पर वह मौके पर पहुंचा तो पत्नी का शव फंदे से लटका देखा। सूचना पुलिस को दी गई।
पत्नी के मायके के लोग दिल्ली में रहते हैं। उनको भी सूचना दी गई है। थानाध्यक्ष मनोज सिंह यादव ने बताया कि सूचना के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई जाएगी। (संवाद)