एंबूलेंस न पहुंचने से महिला ने ऑटो में दिया बच्चे को जन्म
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के हरदोई जिले में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का एक और बड़ा मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टड़ियावां ले जाते समय गर्भवती का प्रसव ऑटो में हो गया। सीएचसी पहुंचने पर जच्चा-बच्चा को भर्ती करने के नाम पर वसूली किए जाने का आरोप लगाकर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया।
प्रसूता के परिजनों ने स्थिति ठीक न होने और रुपये न देने के कारण डिस्चार्ज करने का भी आरोप लगाया है। टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर के मजरा बंजरिया निवासी अजीज की पत्नी सम्मू गर्भवती थी। मंगलवार सुबह उसे प्रसव पीड़ा हुई तो पति अजीज ने एंबुलेंस सेवा के लिए टोल फ्री नंबर मिलाया, लेकिन नंबर नहीं लगा।