फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे पर शिकंजा: ओडिशा से गांजा लेकर कानपुर पहुंची लेडी तस्कर गिरफ्तार, आठ किलो की खेप बरामद

Thu, 10 Sep 2026 02:35 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: रेलबाजार पुलिस ने गुरुवार को चेकिंग के दौरान शिवनारायण टंडन सेतु पुल के पास एक महिला को आठ किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला की पहचान चांदनी जोशी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
आठ किलो गांजे के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उसके पास से गांजा बरामद होने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में चांदनी ने बताया कि वह ओडिशा से गांजा लेकर कानपुर आती थी और इसे कानपुर रेलवे स्टेशन के आसपास सप्लाई करती थी। इसके बदले उसे प्रत्येक चक्कर के पांच हजार रुपये मिलते थे।

विज्ञापन

अगस्त में दो बार चक्कर

पुलिस के अनुसार महिला ने पूछताछ में बताया कि अगस्त महीने में वह दो बार ओडिशा से गांजा लेकर कानपुर आ चुकी थी। सितंबर में तीसरी बार गांजा लेकर आने के दौरान रेलबाजार पुलिस ने चेकिंग के दौरान उसे पकड़ लिया।

विज्ञापन

पुलिस ने बरामद गांजे को कब्जे में लेकर महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब उससे गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और सप्लाई नेटवर्क के बारे में भी पूछताछ कर रही है।



http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें