फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में सरसों काट रही थी महिला, तभी हुआ कुछ ऐसा एक झटके में धड़ से अलग हो गई गर्दन, मच गया हड़कंप

Mon, 25 Mar 2019 12:22 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सरसों का खेत (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरैया मुरादगंज सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बखरिया में रविवार दोपहर थ्रेशर से सरसों काटते समय महिला की चुनरी इसके कटर में फंस गई। उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई। महिला की दर्दनाक मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सदर कोतवाली क्षेत्र के बखरिया गांव में राजकिशोर के खेत में सरसों की कटाई चल रही है। इस काम में उसकी पत्नी चंद्र किरन (42) भी सहयोग कर रही थी। रविवार को दोपहर थ्रेसर से सरसों कटाई के दौरान थ्रेशर मशीन के नीचे पड़े सरसों के दाने उठाते समय चंद्रकिरन की चुनरी हवा से उड़कर पंखे से फंस गई, जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक चंद्रकिरन भी पंखे तक खिंची चली गई और उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई। 

राजकिशोर ने बताया कि उसके एक पुत्र अंशुल (24), दो पुत्रियां अंजलि (22), व अलका (18) हैं। इनमें से अंजलि की अभी कुछ दिन पूर्व की शादी हुई है। महिला की मौत से कोहराम मच गया। कुछ ही देर में घटनास्थल पर गांव की भीड़ जुट गई। इंस्पेक्टर अशोक सिंह ने परिजनों को ढांढस बंधाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें