फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोड़ी जिंदगी की डोर: अंगूठी गिरवी रखने के विवाद में महिला ने निगला जहर, मौत

Mon, 24 Aug 2026 10:47 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कल्याणपुर में अंगूठी गिरवी रखने को लेकर पति से हुए विवाद के बाद पत्नी ने जहर निगलकर जान दे दी। सुबह पत्नी को अचेत अवस्था में देख पति उसे पास के अस्पताल लेकर पहुंचा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मकड़ीखेड़ा के चैतन्य विहार निवासी नॉनवेज का ठेला लगाने वाले रितिक वर्मा ने चार साल पहले अल्का (27) से प्रेम विवाह किया था। दोनों किराये के कमरे में रहते थे।
विज्ञापन


रितिक के मुताबिक पत्नी अल्का ने बीते 22 अगस्त को अपनी सोने की अंगूठी 17 हजार रुपये में गिरवी रख दी थी। इस बात को लेकर नाराजगी जताई थी। सोमवार सुबह अल्का को कमरे के बाहर अचेत अवस्था में पाया। रितिक की सूचना पर पहुंची कल्याणपुर पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जांच की और साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी केशव कुमार तिवारी ने बताया कि दंपती में मारपीट हुई थी। इसके बाद महिला ने खुदकुशी कर ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें