फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: संदिग्ध हालत में महिला की मौत, भाई ने जताया संदेह

Thu, 03 Jul 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संदलपुर। मंगलपुर थाना के भंदेमऊ में मंगलवार दोपहर को महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। जानकारी पर देर रात को आए मृतका के भाई ने मारपीट से बहन की मौत होने का संदेह जता पुलिस बुलाई। पुलिस ने छानबीन की है।
विज्ञापन

भंदेमऊ निवासी संतोष कुमार शर्मा की शादी 25 साल पहले दिल्ली के रंगहोला निवासी रानी देवी (45) के साथ हुई थी। मंगलवार दोपहर 12 बजे के करीब रानी का शव संदिग्ध हालत में चारपाई पर पड़ा मिला। पति संतोष ने बताया कि पत्नी को चार दिन से बुखार आ रहा था। वह निजी चिकित्सक से इलाज करा रहा था। उसे दौड़ा भी पड़ता था। वहीं, जेठ राजेश सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर रानी कमरे में लेटी थी। पत्नी बिट्टन उसे दाल-चावल खिलाने गई तो उसके मौत होने की जानकारी हुई। परिजन ने घटना की जानकारी उसके मायके वालों को दी।
इधर देर रात डेढ़ बजे के करीब दिल्ली के रंगहोला से आए मृतका के भाई राजकुमार ने बताया कि बहन निसंतान थी। इसके चलते ससुरालीजन प्रताड़ित करते थे। उसने पीटे जाने से बहन की मौत होने का आशंका जताई है। पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मंगलपुर थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल मायके पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें