मौके पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़ व पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
औरैया जिले के फफूंद कस्बे में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस पति व उसके दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दिल्ली में रहकर सॉफ्टवेयर नेटवर्किंग का कार्य कर रहे कस्बे के मोहल्ला भराव निवासी अनहारुल हसन हाशमी अपनी 29 वर्षीय पत्नी रविन्द्र कौर उर्फ जोया खान के साथ लगभग पांच महीने से अपनी दादी के पास फफूंद में रह रहा था।