फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba:  निजी क्लीनिक में महिला की मौत, गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप, परिजनों का हंगामा…हाईवे किया जाम

Sat, 26 Oct 2024 01:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,महोबा

सार

Mahoba News: महोबकंठ थाना क्षेत्र में एक निजी क्लीनिक में गलत इंजेक्शन से महिला की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने हंगामा करते हुए हाईवे जाम कर दिया। इसके बाद कार्रवाई की मांग को लेकर थाने के बाहर देर रात तक परिजन डटे रहे।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में थाना महोबकंठ के रूरीकलां गांव में संचालित निजी क्लीनिक में बुखार से पीड़ित महिला की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने थाने के बाहर हाईवे पर जाम लगा दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

रूरीकलां गांव निवासी लालदीवान अहिरवार की पत्नी गोमती को बुखार होने पर परिजन शुक्रवार की दोपहर निजी क्लीनिक ले गए। पति का आरोप है कि डॉक्टर ने जैसे ही इंजेक्शन लगाया, तो गोमती की हालत और बिगड़ गई। तब डॉक्टर एम्बुलेंस की जगह अपनी गाड़ी से झांसी के एक निजी अस्पताल ले गया, जहां महिला की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने रात करीब 10 बजे थाने पहुंच गए और हंगामा करते हुए डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया।
कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने थाने के बाहर हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक परिजन हंगामा करते रहे, जिससे आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने समझा-बुझाकर परिजनों को शांत कराया। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने बीएमएएस डॉ. अमृतलाल निरंजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष राधेश्याम वर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें