श्रमिक स्पेशल ट्रेन में एक महिला की मौत हो गई। पश्चिम बंगाल कलिंगपोंग की रहने वाली 51 वर्षीय महिला का शव बुधवार रात 11 बजे इटावा स्टेशन पर उतारा गया। महिला दिल्ली से परिवार के चार लोगों के साथ यात्रा कर रही थी।
विज्ञापन
चार लोगों में दो बेटी, दामाद, नाती था। महिला का कोरोना सैंपल लेकर पोस्टमार्टम कराया गया। प्रशासन ने एम्बुलेंस उपलब्ध कराई। परिवार के सदस्यों के लिये अलग वाहन दिया गया।