फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: करंट लगने से महिला की मौत, घर में पंखा चालू करते समय हुई हादसे का शिकार

Sat, 19 Sep 2020 09:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
गमगीन बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट जिले में पहाड़ी थाना क्षेत्र के सिकारिया गांव में करंट लगने से महिला की मौत हो गई। महिला घर में पंखा चालू करते समय हादसे का शिकार हुई। सिकारिया गांव निवासी माया देवी (38) पत्नी सत्यनारायण शुक्रवार को घर में थीं।
विज्ञापन


तभी पंखा चालू करने के लिए वह बोर्ड पर प्लग लगा रही थीं। बोर्ड में करंट आने की वजह से महिला करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

महिला के जेठ अजय नारायण त्रिपाठी ने बताया कि घटना के समय घर में कोई नहीं था। जब उनका पुत्र कुलदीप घर के अंदर गया तो घटना की जानकारी हुई। पति सत्यनारायण राजस्थान के एक मंदिर में पुरोहित और दो बेटे कुलदीप व संदीप हैं। मायका बांदा जिले के बदौसा क्षेत्र के गौतमपुर में है। मायके वालों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें