फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: करंट की चपेट में आकर महिला की मौत, वॉशिंग मशीन का प्लग लगाते समय हुआ हादसा, परिजनों में कोहराम

Thu, 23 May 2024 02:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में वॉशिंग मशीन का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। परिजन रीता को लेकर सौ शैय्या अस्पताल ले कर पहुंचे। यहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डा. महेश विश्वकर्मा ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में कपड़े धुलने के लिए वॉशिंग मशीन का प्लग लगाते समय महिला करंट की चपेट में आ गई। परिजन महिला को सौ शैय्या चिकित्सालय ले गए। यहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

थाना विशुनगढ़ के ग्राम लोकपुर शंकरपुर निवासी विवेक यादव छिबरामऊ के पश्चिमी बायपास पर मोहल्ला राम नगर में आवास बनाकर परिवार के साथ रहते हैं। कृषि उत्पादन मंडी समिति में उनकी विवेक ट्रेडिंग कंपनी के नाम से आढ़त है। गुरुवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे उनकी पत्नी रीता (40) दूसरी मंजिल पर कपड़े धुलने गई थी।

Trending Videos

वॉशिंग मशीन के प्लग टूटा होने के कारण तार बोर्ड से लगा रही थी। उसी समय एक तार निकल कर उनके हाथ से छू गया और करंट उनके शरीर में दौड़ने लगा। कुछ देर बाद बेटी खुशी (14) छत पर गई। मां को बोर्ड से चिपका देख मदद के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। विवेक ने छत पर पहुंच कर स्विच बंद किया और तार को बोर्ड से हटाया।

शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया
परिजन रीता को लेकर सौ शैय्या अस्पताल ले कर पहुंचे। यहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डा. महेश विश्वकर्मा ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामला संदिग्ध होने पर अस्पताल प्रशासन ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया और मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मृतका के भाइयों ने आरोप लगाने शुरू कर दिए
इस बीच मामले की जानकारी होने पर विवेक के परिजन व मंडी समिति के कई व्यापारी अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल पहुंचे मृतका के भाइयों ने आरोप लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद में व्यापारियों व रिश्तेदारों के समझाने पर शांत हुए। परिजनों ने बताया की दस दिन पहले मृतका के भाई की पत्नी की डिलीवरी हुई थी। विवेक उसे मायके छोड़ आया था। बुधवार की शाम मायके से वापस लौटी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें