उन्नाव जिले में असोहा थाना क्षेत्र के संडौली गांव निवासी सुखदेई (46) पत्नी गंगाराम बुधवार सुबह भैस को चारा देने घर के लिए बाहर जा रही थी। तभी वह बारिश के चलते टूटे पड़े बिजली के तार की चपेट मे आ गई। विद्युत प्रवाह शुरू होने से वह करंट की चपेट मे आ गई। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक रजनीकांत पांडेय ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सुखदेई की अचानक हुई मौत से बेटे संजय, बिंदाप्रसाद, बेटी छंगन, ननका का रो-रोकर बुरा हाल है।