फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, मचा कोहराम

Wed, 15 Jul 2020 04:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
महोबा जिले के खरेला कस्बे के मोहल्ला जालिब में बुधवार को करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। शाम को घर पहुंचे पति ने पत्नी को टेबल फैन में उतरे करंट से चिपका पाया। शोर-शराबा सुन पहुंचे पड़ोसियों ने बिजली बंद करवाकर महिला को टेबल फैन से अलग किया।
विज्ञापन


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरेला ले जाते समय रास्ते में महिला की मौत हो गई। मोहल्ला जालिब निवासी बिंदा प्रसाद कुशवाहा की कोई संतान नहीं है। प्रतिदिन की तरह वह भैंस चराने के लिए खेतों पर गए थे। घर में पत्नी चंदा उर्फ चिन्दी (52) अकेली थीं।

दोपहर करीब ढाई बजे चंदा ने टेबल फैन न चलने पर उसे हाथों से घुमाकर चलाने का प्रयास किया। इससे वह करंट की चपेट में आ गईं और टेबल फैन उनके ऊपर गिर गया। करंट से चिपके रहने पर उनकी मौत हो गई। बिंदा प्रसाद देर शाम भैंस चराकर घर पहुंचे तो पत्नी को टेबल फैन में फैले करंट से चिपका पाया।
विज्ञापन


यह देख वद चीख पड़े। शोर मचाने पर पहुंचे आस-पड़ोस के लोगों ने बिजली बंद करवा महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरेला ले गए।अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष खरेला राजू सिंह का कहना है कि उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें