कानपुर। बिठूर थाना क्षेत्र के नारामऊ रेलवे क्रॉसिंग पर मंगलवार देर शाम ट्रैक पार कर रहीं महिला की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। शरीर पर ग्रे रंग का लोवर, काले रंग का टॉप और सुनहरे रंग की चुनरी थी। (संवाद)