फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलने से औरैया की महिला की झींझक में मौत, दो बच्चों समेत तीन घायल

Mon, 02 Dec 2019 07:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
ट्रेन से गिरकर घायल हुई मृतका नीलम की बेटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कानपुर देहात के झींझक में सोमवार सुबह परजनी हॉल्ट पर फफूंद-कानपुर मेमो में चढ़ते समय पैर फिसलने से गिरी महिला की मौत हो गई। उसके दो बच्चों समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद मृतका के एक बेटे को जिला अस्पताल भेज दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। औरैया के थाना दिबियापुर नौगवां निवासी राधारमन की पत्नी नीलम (40), अपनी पुत्री अर्चना (15) और पुत्र सत्यम (4) के साथ रविवार की शाम मंगलपुर थाना क्षेत्र के गांव अनंतपुर भांजी पिंकी की ससुराल आई थी।

 

Trending Videos
विज्ञापन

सोमवार को वह कानपुर नगर के सचेंडी में रिश्तेदार के यहां जाने के लिए नीलम अपनी पुत्री, पुत्र, भांजी व उसके पांच वर्षीय पुत्र राज के साथ परजनी हाल्ट आई थी। सुबह साढ़े छह बजे वह कानपुर-फफूंद मेमो पैसेंजर ट्रेन में प्लेटफार्म के बजाय उल्टी तरफ  से बोगी में चढ़ने लगे।

तभी अप लाइन पर राजधानी एक्सप्रेस आ गई। हड़बड़ाहट में पैर फिसलने से नीलम के साथ तीनों बच्चे नीचे पटरी पर गिर गए। नीलम की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका का पुत्र सत्यम, भांजी सोनी और उसका पुत्र राज घायल हो गए। मृतका के पुत्र सत्यम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेज दिया गया। पिंकी ने बताया कि उसके पति चंद्रकुमार दिल्ली में नौकरी करते हैं। औरैया निवासी उसके मामा राधारमन मजदूरी करते हैं। 

बेटी के हाथ पीले नहीं कर सकी  
मृतका के पति राधारमन ने बताया कि उसने अपनी बड़ी पुत्री कंचन लता का विवाह अमानपुर सहायल के अंकित के साथ तय किया है। फरवरी में विवाह होना है। ऐसे में उसकी पत्नी नीलम की मौत के बाद मानो सभी पर दुखों का पहाड़ टूटा है। बताया कि उसके चार पुत्रियां कंचन लता (18), अर्चना (15), किरन (13), पूजा (11) हैं। एक पुत्र सत्यम (4) वर्ष है। बड़ी पुत्री की शादी तय होने से पत्नी बहुत खुश थी, लेकिन बेटी के हाथ पीले नहीं कर सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें