फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः हादसे में महिला की मौत, पति और बेटी घायल, ससुरालवालों ने लगाया हत्या का आरोप

Thu, 09 May 2019 09:04 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो, घायल सिपाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के कन्नौज जिले में ससुराल से लौटते समय एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सिपाही की पत्नी की मौत हो गई। सिपाही व मासूम बेटी घायल हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे को अंजाम देने वाले वाहन की तलाश में छानबीन शुरू की है। पुलिस को मौके पर हेलमेट नहीं मिला है।
विज्ञापन


तिर्वा कस्बे के अशोक नगर निवासी विनोद पुत्र दीपचंद्र जिला महोबा के महोब कंठ थाने में सिपाही के पद पर तैनात हैं। छह मई को वह छुट्टी लेकर घर आए थे। बुधवार को 24 वर्षीय पत्नी स्नेहलता उर्फ रूबी और चार माह की बेटी के साथ बाइक से अपनी ससुराल थाना ठठिया के कुढ़री सिमरिया गांव निवासी करन सिंह के यहां गए थे। शाम को वह परिवार के साथ घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

स्नेहलता के पिता ने सिपाही पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है

ईटखारी गांव के पास रात करीब 11 बजे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में स्नेहलता की मौत हो गई।  विनोद कुमार और बेटी घायल हो गई। सिपाही विनोद के पिता दीपचंद्र की तहरीर पर पुलिस ने हादसे का मुकदमा दर्ज किया है। 

स्नेहलता के पिता करन सिंह ने सिपाही विनोद कुमार पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। इससे कोतवाली प्रभारी टीपी वर्मा ने वीडियोग्रॉफी के साथ पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें