इसी में फंसा था साड़ी का पल्लू
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले में शनिवार को किसान की पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना उस वक्त की है जब किसान अपने गेहूं के खेत में सिंचाई कर रहा था और महिला इंजन बंद करने गई। इंजन में बंधे पंखे में अचानक साड़ी का पल्लू फंस गया और चपेट में आकर महिला की मौत हो गई।
यह मामला मुर्का ग्राम पंचायत का है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।