बदमाश को पहाड़ी अस्पताल ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले में पहाड़ी थाना अंतर्गत सोहगाड़ी मोड़ के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दस्यु गोप्पा गैंग के हार्डकोर मेम्बर डकैत झल्लर उर्फ शिवप्रसाद के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने बदमाश को पहाड़ी अस्पताल पहुंचाया। बदमाश के पास तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ है।