फर्रुखाबाद जिले के मोहल्ला लालगेट निवासी पार्वती पत्नी देश प्रेमी को प्रसव के लिए मसेनी स्थित एक नर्सिंग होम में शनिवार रात भर्ती कराया गया। वहां प्रसव के लिए उसका ऑपरेशन किया गया।ऑपरेशन के दौरान ही पार्वती की मौत हो गई।
नवजात शिशु सुरक्षित है। महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने हंगामा कर नर्सिंग होम में तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान कर्मचारियों व परिजनों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने नर्सिंग होम के तीन कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया है। मामले की तहरीर दी गई है। इसमें डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने से मौत होने का आरोप लगाया गाय है।