घटना यूपी के उन्नाव जिले की है। यहां ब्लॉक फतेहपुर चौरासी के एक गांंव निवासी महिला का आरोप है कि वह सुबह खेत में बरसीम (जानवरों का चारा) काटने गई थी। खेत में थानाक्षेत्र के गांव राजेपुर निवासी एक व्यक्ति मिल गया। उसने कहा कि बरसीम हम काट दें। मना करने पर वह वहीं बैठ गया।
बरसीम काटने के बाद जब वह सिर में रखकर चलने लगी तो उसने धक्का देकर गिरा दिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। बचाव में उसने आरोपी की जीभ में काट लिया और भाग निकली। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।