फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर प्यार के चक्कर में मुंबई से कानपुर पहुंची महिला, प्रेमी से न मिल पाने पर किया ये सब

Mon, 20 Nov 2017 09:38 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
उद्योगों की नगरी कानपुर का एक युवक और सपनों की नगरी मुंबई की एक महिला का प्यार तब परवान चढ़ा जब उनकी मुलाकात फेसबुक पर हुई। फेसबुक का प्यार इतना बढ़ गया कि महिला मुंबई से कानपुर प्रेमी से मिलने पहुंच गई। कानपुर पहुंचने पर जब उसकी मुलाकात प्रेमी से नहीं हो पाई तो उसने एक ऐसा कदम उठाया कि कानपुर की पुलिस हवाईयां उड़ गई।
विज्ञापन


मुंबई से प्रेमी से मिलने आई महिला ने रविवार को कानपुर के बजरिया थाने के सामने हाथ की नस काट ली। दोनों फेसबुक पर दोस्त बने थे। इसके बाद इनमें प्रेम संबंध हो गए। रामबाग में युवक के घर पहुंची प्रेमिका को पत्नी ने प्रेमी से मिलने नहीं दिया। इससे वह थाने में शिकायत करने पहुंची।

डेमो पिक
कोई सुनवाई नहीं हुई तो यह कहकर नस काट ली कि अगर उसे प्रेमी से नहीं मिलाया गया तो जान दे देगी। रामबाग निवासी शादीशुदा युवक की फेसबुक पर मुंबई की महिला से दोस्ती हो गई। महिला के मुताबिक दोनों में बातचीत के दौरान प्रेम संबंध हो गए। प्रेमी अक्सर उससे मिलने मुंबई भी आता था।
विज्ञापन

डेमो पिक
काफी समय से मिलने नहीं आया और न ही फोन पर बात की तो वह प्रेमी के घर पहुंच गई। यहां उसके घर वालों ने मिलने नहीं दिया। इस पर महिला ने थाने जाकर शिकायत की। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो उसने थाने के बाहर ब्लेड से हाथ की नस काट ली।

पुलिस ने उसे नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। एसओ का कहना है कि युवक की तलाश की गई, लेकिन वह घर पर नहीं है। युवक के मिलने पर दोनों की आमने सामने बात कराई जाएगी, इसके बाद ही कोई हल निकल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें