फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बच्चे को गोद में लेकर रेड जोन में सिपाही दे रही ड्यूटी, पति कानपुर में तो सास लॉकडाउन में फंसी

Fri, 24 Apr 2020 09:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
बेटी के साथ रेड जोन इलाके में फर्ज निभाती सिपाही - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक महिला सिपाही अपने बच्चे को गोद में लेकर रेड जोन में अपना फर्ज निभा रही है। उन्नाव के रेडजोन क्षेत्र में आने वाले बड़े चौराहे पर सिपाही पूजा पाल अक्सर अपने एक साल के बेटे को गोद में लेकर ड्यूटी करती हैं। 12 घंटों की ड्यूटी के दौरान ऐसा उन्हें मजबूरी में करना पड़ता है।
विज्ञापन


क्योंकि पूजा के पति पुष्पेंद्र भी सिपाही हैं और वह इस समय कानपुर में तैनात हैं। दंपति ड्यूटी कर रहे हैं इसलिए घर पर बच्चे की देखभाल करने वाला कोई नहीं है। पूजा कहती हैं, बेटे को सोते वक्त पड़ोसी के घर छोड़ जाती हूं लेकिन कभी-कभी वह जाग जाता है तो रोने लगता है, ऐसे में मुझे मजबूरन उसे लेकर ड्यूटी में आना पड़ता है।

पूजा की ससुराल कानपुर देहात के अकबरपुर में है। लॉकडाउन के कारण सास भी नहीं आ पा रही हैं। सीओ सिटी यादवेंद्र यादव का कहना है कि जिन महिला पुलिस कर्मियों के बच्चे छोटे हैं वह अपनी समस्या बताएं, उनकी ड्यूटी कार्यालय या कोतवाली में लगाई जाएगी जहां उनके लिए संक्रमण का जोखिम न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें