फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पति से जुदाई बर्दाश्त न कर सकी, केरोसिन डालकर लगाई आग, अनाथ हो गईं तीन मासूम

Mon, 01 Feb 2021 02:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
गुमसुम बैठी बच्चियां व मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के फतेहपुर जिले में ललौली थानाक्षेत्र में शहनाज (32) पत्नी स्व. बफाती ने घर के अंदर कमरे में केरोसिन डालकर आग लगा ली। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताते चलें कि चार माह पहले आर्थिक तंगी की वजह से मृतका का पति बफाती जो कि मजदूरी करता था उसने घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी थी। पति की मौत के बाद से महिला मानसिक तनाव में रहती थी।

शहनाज की शादी करीब 12 वर्ष पहले हुई थी। उसकी तीन नाबालिग बेटियां जोया (8), फलक (5) व हया (3) है। पिता व माता की मौत के बाद अब मासूम बेटियां अनाथ हो गईं। मृतका का मायका गाजीपुर थाने के सरकी गांव में है। पिता तबरेज भी मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन


मृतका की बड़ी बेटी जोया ने बताया कि अम्मी ने उसे व उसकी छोटी बहन फलक को सुबह घर से कुछ दूर स्थित मदरसे में पढ़ने के लिए भेज दिया था। इसके बाद मृतका ने अपनी छोटी बेटी हया को कमरे से बाहर छप्पर के नीचे छोड़कर कमरे में केरोसिन डालकर आग लगा ली। मां की मौत के बाद से मासूम बच्चियों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें