फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: चंबल पुल से कूदकर महिला ने दी जान, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। सहसों क्षेत्र में चंबल पुल से गुरुवार की शाम लगभग चार बजे महिला कूद गई। पत्थरों पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


गुरुवार शाम करीब चार बजे एक महिला चंबल पुल के पास आकर खड़ी हो गई। कुछ मिनट खड़ी रहने के बाद वह पुल की रेलिंग पार करके नीचे कूद गई। आसपास से निकल रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक रामप्रकाश सिंह ने बताया कि महिला की उम्र लगभग 50 साल है। उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। घटनास्थल पर एकत्रित ग्रामीण और आसपास के लोग अभी पहचान नहीं कर सके हैं। आसपास के थानों में भी सूचना भिजवा दी गई है। 72 घंटे तक शिनाख्त कराने के लिए मोर्चरी में शव को रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें