फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: महिला ने कमरे में फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर। थाना चौबिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत शेखूपुर पचार के गांव नगला जिंद में महिला ने गुरुवार देर शाम कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच साक्ष्य एकत्र किए। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही। हालांकि आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

नगला जिंद निवासी पिंकी कमलवंशी (22) पत्नी अनिल कुमार घर पर अकेली थी। पति अनिल कुमार खेतों पर काम करने गया था जबकि उसकी सास डेढ़ वर्षीया पुत्री प्रियांशी को लेकर गांव में किसी काम से बाहर गई थी। इस दौरान पिंकी ने कमरे की छत पर लगे कुंडे में दुपट्टा से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पति जब घर पर आया तो पिंकी कमरे में फंदे पर लटकी मिली।
उसने घटना के बारे में आसपास के ग्रामीणों को जानकारी दी। ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह यादव पहुंचे और थाना चौबिया पुलिस को घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष चौबिया विपिन कुमार मलिक मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें