छेड़खानी और गांव में प्रेम प्रसंग की अफवाह से आहत चार बच्चों की मां ने जहर खाकर जान दे दी। पति ने पड़ोसी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, मौत का कारण स्पष्ट न होने से बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। घटना यूपी के कन्नौज जिले की है।
मानीमऊ सदर कोतवाली के नेरा गांव निवासी राधा (34) पत्नी रंजीत नागर ने शुक्रवार रात घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। पति की सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके पर जहर की शीशी मिली। पति ने पड़ोसी कुलदीप नागर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।