फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महिला ने फंदा लगाकर दी जान... सामने खड़ा पति बनाता रहा वीडियो; ऐसे हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Mon, 23 Jun 2025 01:20 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फर्रुखाबाद

सार

फर्रुखाबाद में महिला ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वहीं, सामने खड़ा उसका पति वीडियो बनाता रहा। महिला के भाई ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही तो पति ने खुदकुशी का वीडियो दिखा दिया। अब पुलिस ने तीन पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
महिला का फाइल फोटो और आरोपी पति - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के फर्रुखाबाद के कमालगंज में घर के कमरे में महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। इस दौरान सामने खड़ा पति वीडियो बनाता रहा। गुरुवार को हुई इस घटना का खुलासा रविवार को तब हुआ जब मृतका के भाई ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही। 
विज्ञापन


इस पर बहनोई ने खुदकुशी का वीडियो दिखाया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के मोबाइल को जांच के लिए पुलिस ने कब्जे में लिया है।

जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव जरारी निवासी आदिल सिद्दीकी ने बताया कि बहन आयशा उर्फ आजिया बेगम की शादी करीब 12 वर्ष पूर्व ईसापुर निवासी हाशिम के साथ हुई थी। 

हाशिम ट्रक चालक है। उसने आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिनों बाद से ससुराल वाले गाली-गलौज और मारपीट कर बहन को प्रताड़ित करने लगे। कई बार पंचायत करके आरोपियों को समझाया गया था। हाशिम को कामकाज के लिए रुपये भी दिए थे। 
विज्ञापन

मायके से दो लाख रुपये न लाने पर की थी मारपीट
आदिल ने बताया कि पिता ने कुछ दिन पहले जमीन बेची तो इसकी जानकारी बहनोई हाशिम को हो गई। वह आयशा पर मायके से दो लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगा। बहन ने इन्कार किया तो गुरुवार को उसके साथ हाशिम, देवर व सास ने गाली-गलौज कर मारपीट की। इससे तंग आकर उसने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हाशिम खुदकुशी का वीडियो बनाता रहा, लेकिन बचाया नहीं।

इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर बहनोई हाशिम, देवर नाजिम और सास रजिया बेगम के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्जकर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पकड़ा गया आरोपी पति, जांच के लिए कब्जे में लिया मोबाइल
ससुरालियों के मारपीट व प्रताड़ित किए जाने से परेशान आयशा ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले की विवेचना कर रहे दरोगा बलवीर सिंह ने शनिवार रात आरोपी पति हाशिम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की। पत्नी के आत्महत्या करने के दौरान पति के वीडियो बनाने की जांच करने के लिए पुलिस ने हाशिम के मोबाइल को कब्जे में ले लिया।

इन धाराओं में तीन लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
वहीं रविवार दोपहर पुलिस ने आरोपी का चालान कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया। घटना को लेकर मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति हाशिम, देवर नाजिम व सास रजिया के खिलाफ बीएनएस की धारा 108, 85 व 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया। 
विज्ञापन

इसमें आत्महत्या के लिए प्रेरित करने से संबंधित, पति या उसके रिश्तेदारों पर महिला को प्रताड़ित करना व जानबूझकर अपमान करके शांतिभंग करने के इरादे से उकसाने से संबंधित जैसी धारा हैं। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: UP: नौ बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला... लाश को यहां लगाया ठिकाने, पड़ गए कीड़े; पूरी कहानी

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें