फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता की जलकर मौत: मृतका के पिता का आरोप दामाद ने जलाया, पति बोला- खुद ही आग लगा ली

Thu, 10 Aug 2023 10:56 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई

सार

घटना को लेकर मृतका के पिता नन्हे ने बताया कि कुछ दिन पहले पति से विवाद के बाद सरोज कुमारी मायके आ गई थी। कुछ रिश्तेदारों और संभ्रांत लोगों के कहने पर उसने सरोज को वापस ससुराल भेज दिया था। आरोप है कि इसके बाद से प्रमोद लगातार सरोज को मार डालने की धमकी दे रहा था।
विज्ञापन
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के पसनामऊ गांव में विवाहिता की संदिग्ध हालत में जलकर मौत हो गई। मृतका के पिता का आरोप है कि पति ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जबकि पति का कहना है कि विवाद के बाद पत्नी ने खुद को आग के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन

पसनामऊ निवासी प्रमोद कुमार का विवाह 22 साल पहले उन्नाव जनपद के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचमखेड़ा गांव निवासी सरोज कुमारी (42) के साथ हुआ था। गुरुवार शाम संदिग्ध हालात में सरोज कुमारी आग लगने से जल गई। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में सरोज कुमारी को मृत घोषित कर दिया गया। 

घटना को लेकर मृतका के पिता नन्हे ने बताया कि कुछ दिन पहले पति से विवाद के बाद सरोज कुमारी मायके आ गई थी। कुछ रिश्तेदारों और संभ्रांत लोगों के कहने पर उसने सरोज को वापस ससुराल भेज दिया था। आरोप है कि इसके बाद से प्रमोद लगातार सरोज को मार डालने की धमकी दे रहा था।
विज्ञापन

उधर प्रमोद कुमार का कहना है कि गुरुवार देर शाम मामूली घरेलू कहासुनी के बाद सरोज कुमारी ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। वह खुद ही सरोज को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम गया था। बिलग्राम के सीओ सत्येंद्र सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। वहीं बिलग्राम कोतवाल धर्मदास सिद्धार्थ ने बताया कि घटना संज्ञान में है ,लेकिन वजह नहीं पता। अगर कोई तहरीर मिलेगी तो कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें