फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आग से झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत

Sat, 04 Nov 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। थाना क्षेत्र के अहिरन गढ़ेवा में खाना बनाते समय लगी आग से झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत के बाद से परिवार के लोग गमगीन रहे।
विज्ञापन

राकेश कुमार ने बताया कि 10 जून को पत्नी बबली (30) खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक से वह चूल्हे की आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। जिला अस्पताल में काफी दिन तक इलाज चला। इसके बाद उसे घर ले आए। पिछले कुछ दिनों से घर पर इलाज चल रहा था। शुक्रवार सुबह बबली की मौत हो गई। बताया कि उसके तीन साल की बेटी पिकन है। परिजनों ने पुलिस को जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें